दिसंबर में शुरू होगा ट्रेनों का परिचालन

Updated at : 21 Nov 2019 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
दिसंबर में शुरू होगा ट्रेनों का परिचालन

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के सुपौल से गरबरुआरी के बीच अगले दो से तीन सप्ताह के बीच ट्रेनों का परिचालन शुरु हो सकता है. बुधवार को पूर्वी क्षेत्र के सीआरएस मो. लतीफ खान की उपस्थिति में स्पीड ट्रायल लेने के बाद इस रूट पर ट्रेनों के परिचालन की दिसंबर माह में शुरू होने की […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के सुपौल से गरबरुआरी के बीच अगले दो से तीन सप्ताह के बीच ट्रेनों का परिचालन शुरु हो सकता है. बुधवार को पूर्वी क्षेत्र के सीआरएस मो. लतीफ खान की उपस्थिति में स्पीड ट्रायल लेने के बाद इस रूट पर ट्रेनों के परिचालन की दिसंबर माह में शुरू होने की उम्मीद बन गयी है.

सहरसा में सीआरएस ने इस रेलखंड पर दो से तीन सप्ताह में ट्रेनों के परिचालन शुरू होने की उम्मीद जतायी. इस बीच सुपौल से गरबरुआरी के 11 किलोमीटर लंबे रेलखंड का सीआरएस ट्रायल लिया गया. सुपौल से गरबरुआरी के बीच 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाई गई.

जबकि इससे पहले गरबरुआरी से सुपौल के बीच 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल लिया गया. इससे पहले पुश ट्रॉली से भी इस रेलखंड का निरीक्षण सीआरएस व डीआरएम अशोक माहेश्वरी ने संयुक्त रुप से किया. मंगलवार को सीआरएस ने मंडन मिश्र-झंझारपुर रेलखंड का भी स्पीड ट्रायल लिया था. सभी विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन