ePaper

फाइनेंस कर्मी से पिस्तौल के बल पर डेढ़ लाख लूटे

Updated at : 13 Nov 2019 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
फाइनेंस कर्मी से पिस्तौल के बल पर डेढ़ लाख लूटे

दो बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम शाहपुर पटोरी : पटोरी-बांदे पथ पर एएनडी कॉलेज के निकट मंगलवार की दोपहर बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर भारत फाइनेंस एसोसिएशन लिमिटेड के प्रबंधक से डेढ़ लाख रुपये लूट लिये. पुलिस छानबीन में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार,बहादुरपुर पटोरी स्थित फाइनेंस […]

विज्ञापन

दो बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

शाहपुर पटोरी : पटोरी-बांदे पथ पर एएनडी कॉलेज के निकट मंगलवार की दोपहर बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर भारत फाइनेंस एसोसिएशन लिमिटेड के प्रबंधक से डेढ़ लाख रुपये लूट लिये. पुलिस छानबीन में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार,बहादुरपुर पटोरी स्थित फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक राजेश कुमार बांदे गांव से कलेक्शन कर पटोरी लौट रहे थे.
इसी क्रम में एएनडी कॉलेज के निकट पटोरी बाजार की तरफ से आ रहे दो बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोका. पिस्तौल का भय दिखाकर उनकी डिक्की में रखे रुपये ले लिये. प्रबंधक के अनुसार, एक अपराधी हेलमेट पहन रखा था, तो दूसरे ने मास्क लगा रखी थी. जिस कारण अपराधी की पहचान नहीं की जा सकी. अपराधी लूट की घटना को अंजाम देकर चलते बने.
सूचना मिलते ही एएसआई डीके सिंह व टाइगर मोबाइल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की छानबीन में जुट गये. घटनास्थल के बगल में खेल रहे छात्रों एवं राहगीरों को भी घटना की जानकारी नहीं थी. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि छानबीन के क्रम में मामले की पुष्टि नहीं हुई है. जगह भीड़-भाड़ वाला है. दिन की घटना होने के बाद भी कोई मामले की पुष्टि नहीं कर रहा है. पुलिस प्रबंधक से पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन