समस्तीपुर : सिकंदराबाद-रक्सौल एक्स. की कपलिंग टूटी, आगे बढ़ गयी ट्रेन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के धनहर पुल संख्या 12 के समीप गुरुवार की देर शाम बड़ी दुर्घटना होते-होते बची. समस्तीपुर से दरभंगा की ओर जा रही सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन की बोगी के बीच की कपलिंग टूट जाने के कारण ट्रेन दो भागों में बंट गयी. ट्रेन महज पांच डब्बे को लेकर ही आगे बढ़ने लगी. […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के धनहर पुल संख्या 12 के समीप गुरुवार की देर शाम बड़ी दुर्घटना होते-होते बची. समस्तीपुर से दरभंगा की ओर जा रही सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन की बोगी के बीच की कपलिंग टूट जाने के कारण ट्रेन दो भागों में बंट गयी.
ट्रेन महज पांच डब्बे को लेकर ही आगे बढ़ने लगी. वहां से गुजर रहे स्थानीय ग्रामीण अंगज कुमार सहनी व अन्य ग्रामीणों की नजर जब इस पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गये. लोगों ने चालक को आवाज लगायी. लोगों को चिल्लाते देख जब ट्रेन के चालक की नजर पड़ी, तो उसने ट्रेन रोक दी. चालक ने देखा ट्रेन के दो डब्बों के बीच का कपलिंग टूटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










