मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में फर्जीवाड़ा, प्राथमिकी का आदेश

आधार स्कैन कर कम उम्र को 60 वर्ष दर्शाया वारिसनगर : वृद्धजन पेंशन योजना के तहत मिले आवेदन में जांच के दौरान फर्जीवाड़ा सामने आया है. मामला प्रखंड के पुरनाही गांव के दो आवेदनों में पाया गया है. इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजमल परवेज ने बताया कि मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत […]
आधार स्कैन कर कम उम्र को 60 वर्ष दर्शाया
वारिसनगर : वृद्धजन पेंशन योजना के तहत मिले आवेदन में जांच के दौरान फर्जीवाड़ा सामने आया है. मामला प्रखंड के पुरनाही गांव के दो आवेदनों में पाया गया है. इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजमल परवेज ने बताया कि मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत जांच के दौरान पुरनाही गांव के दो आवेदनों में फर्जीवाड़ा कर कम उम्र को अधिक बनाकर आवेदन दिया गया था.
इन्होंने बताया की पंचायत सचिव रामचन्द्र ठाकुर द्वारा उक्त पंचायत के मिले आवेदनों की जांच की जा रही थी. जांच के दौरान जब सभी से आधार कार्ड की मूल प्रति लेकर मिलान किया जा रहा था तो दो आवेदकों का उम्र गलत पाया गया. इन्होंने बताया कि उक्त गांव के रामपुकार सिंह की पत्नी विपती देवी के आवेदन में आधार कार्ड की फोटो कॉपी में जन्म तिथि 1.1.1958 दर्शाया गया था.
जबकि मूल प्रति से मिलान करने पर जन्म तिथि 1.1.1963 पाया गया. वहीं इसी गांव के रामलखन सिंह के आवेदन में दिये आधार कार्ड की फोटो कॉपी में जन्म तिथि 1.1.1954 दर्शाया गया था. जबकि मूल प्रति में 1.1.1962 पाया गया. इन्होंने बताया कि आवेदकों ने इन्हें बताया कि गांव के ही दलाल ने लोभ देकर ये काम किया है. श्री परवेज ने बताया कि सभी आवेदन की बारीकी से जांच की जा रही है. वैसे आवेदक व बिचौलिये पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




