ePaper

दरभंगा व मंडन मिश्र हॉल्ट के बीच 15 जून से सवारी गाड़ी का होगा परिचालन

Updated at : 12 Jun 2019 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा व मंडन मिश्र हॉल्ट के बीच 15 जून से सवारी गाड़ी का होगा परिचालन

समस्तीपुर : दरभंगा से मंडन मिश्र रेलखंड के बीच आगामी 15 जून से ट्रेनों का परिचालन शुरु हो सकता है. रेल मंडल ने इसके लिये तैयारी शुरु कर दी है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो सवारी गाड़ियों से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा. जिससे इस रूट के यात्रियों को बेहतर परिवहन की सुविधा […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : दरभंगा से मंडन मिश्र रेलखंड के बीच आगामी 15 जून से ट्रेनों का परिचालन शुरु हो सकता है. रेल मंडल ने इसके लिये तैयारी शुरु कर दी है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो सवारी गाड़ियों से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा. जिससे इस रूट के यात्रियों को बेहतर परिवहन की सुविधा मिल जायेगी.

इस बावत जानकारी देते हुये रेल मंडल के डीएमइ पावर चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि 15 जून से ट्रेनों के परिचालन का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिये तैयारी को अंतिम रूट दिया जा रहा है. समय सारिणी तैयार की जा रही है. बताते चलें कि विगत 18 मार्च को सकरी से मंडन मिश्र रेलखंड के बीच ट्रेनों के परिचालन के लिये सीआरएस ट्रायल लिया गया था. बता दें कि सकरी से मंडन मिश्र स्टेशन तक करीब 11 किलोमीटर लंबी रेल लाइन में आमान परिवर्तन का काम विगत साल ही पूरा कर लिया गया था. इसके लिये नवंबर माह में पहली बार इंजन रवाना कर ट्रैक का ट्रायल लिया गया था.

वहीं, इसी नौ जून को सकरी से झंझारपुर के बीच आमान परिवर्तन कार्य पूरा करने के बाद सफलतापूर्वक मालगाड़ी का परिचालन किया गया. जिसकी सफलता के बाद सवारी गाड़ियों के परिचालन का मार्ग खुल गया. वहीं कोसी पुल के निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद लौकाहा बाजार व दूसरी ओर निर्मली के रास्ते सहरसा तक जाने का रास्ता भी खुल जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन