समस्तीपुर में बैंक अधिकारी सहित दो को मारी गोली, रेफर

समस्तीपुर : शनिवार की देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरुआरा चौर में अपराधियों ने बैंक अधिकारी सहित दो को गोली मार दी. जख्मी बैंक अधिकारी उजियारपुर थाना क्षेत्र के महथी पचपैका निवासी राम स्वार्थ पासवान के पुत्र श्याम किशोर पासवान हैं. वह ग्रामीण बैंक के साखमोहन शाखा में पीओ हैं. वहीं बैंक अधिकारी की […]
समस्तीपुर : शनिवार की देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरुआरा चौर में अपराधियों ने बैंक अधिकारी सहित दो को गोली मार दी. जख्मी बैंक अधिकारी उजियारपुर थाना क्षेत्र के महथी पचपैका निवासी राम स्वार्थ पासवान के पुत्र श्याम किशोर पासवान हैं. वह ग्रामीण बैंक के साखमोहन शाखा में पीओ हैं. वहीं बैंक अधिकारी की बाइक चला रहे उसके साथी की पहचान बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र के सुरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र आदित्य कुमार के रूप में की गई है.
बताया जाता है कि अपराधियों द्वारा चलायी गयी गोली बैंक अधिकारी को दाहिने हाथ के उंगलियों को चीरते हुए उसकी बाइक चला रहे युवक के पंजरे में जा लगी. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. आदित्य की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










