समस्तीपुर :16 ट्रेनों को किया नियंत्रित तीन का आंशिक समापऩ, चार जून को सीवान पैसेंजर रद्द
Updated at : 03 Jun 2019 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

सोनपुर -छपरा रेलखंड पर एलएचएस निर्माण कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को 4 जून को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. रेलवे ने सोनपुर- छपरा रेलखंड पर एलएचएस निर्माण कार्य के कारण 16 ट्रेनों को नियंत्रित करके चलाने व 3 को आंशिक समापन […]
विज्ञापन
सोनपुर -छपरा रेलखंड पर एलएचएस निर्माण कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को 4 जून को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. रेलवे ने सोनपुर- छपरा रेलखंड पर एलएचएस निर्माण कार्य के कारण 16 ट्रेनों को नियंत्रित करके चलाने व 3 को आंशिक समापन करने का आदेश दिया है. बताते चलें की लो हाइट सब वे निर्माण कार्य के कारण 9.10 बजे से लेकर 15.10 बजे तक परिचालन बाधित रहेगा. 55022 सीवान पैसेंजर का आंशिक समापन छपरा में कर दिया जायेगा. वापसी में यह ट्रेन वहीं से रवाना कर दी जायेगी. जबकि 11124 ग्वालियर- बरौनी का आंशिक समापन भी छपरा में होगा जहां से दूसरे दिन इस ट्रेन को 11123 संख्या से रवाना की जायेगी.
गोरखपुर-पाटलीपुत्रा सवारी गाड़ी को भी छपरा तक ही चलाया जायेगा. 3 जून को हटया से खुलने वाली मौर्य एक्सप्रेस को हटिया से 330 मिनट देरी से रवाना की जायेगी. 13019 बाघ एक्सप्रेस को 3 जून को हटिया से 250 मिनट देरी से रवाना किया जायेगा. 12553 वैशाली एक्सप्रेस को सहरसा से 4 जून को 200 मिनट देरी से खुलेगा. 14649 जयनगर-अमृतसर सरयु यमुना एक्सप्रेस को जयनगर से 180 मिनट देरी से रवाना किया जायेगा. इसी तरह 15231 बरौनी- गोदिया एक्सप्रेस को बरौनी से 180 मिनट देरी से रवाना होगी.
15903 डिब्रुगढ-चंडीगढ एक्सप्रेस को डिब्रुगढ से 3 जून को 60 मिनट देरी से खोला जायेगा.14617 सहरसा- अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस को सहरसा से 75 मिनट देरी से रवाना होगी. 18181 टाटा- छपरा एक्सप्रेस को टाटा से 60 मिनट देरी से खुलेगी. 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस को अमृतसर से 3 जून को 300 मिनट देरी से खुलेगी. इसी तरह 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस को बलिया से 200 मिनट देरी से रवाना होगी.
जबकि 15028 मौर्य एक्सप्रेस को 4 जून को गोरखपुर से 240 मिनट देरी से रवाना होगी. इसी तरह 12554 वैशाली एक्सप्रेस को 3 जून को नई दिल्ली से 180 मिनट देरी से खुलेगी. जबकि 18182 छपरा- टाटा एक्सप्रेस को छपरा से 240 मिनट देरी से रवाना किया जायेगा. वहीं 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को 3 जून को नई दिल्ली से 180 मिनट देरी से खुलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




