ePaper

मनमोहन सिंह की सरकार में जवानों के खून का बदला लेने की नहीं थी हिम्मत : अमित शाह

Updated at : 24 Apr 2019 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
मनमोहन सिंह की सरकार में जवानों के खून का बदला लेने की नहीं थी हिम्मत : अमित शाह

समस्तीपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर बुधवार को आरोप लगाया कि महामिलावट के नेता अपनी वोटबैंक की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं. अमित शाह ने यह दावा भी किया कि भाजपा देश को सुरक्षित करने का काम कर रही है. समस्तीपुर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर बुधवार को आरोप लगाया कि महामिलावट के नेता अपनी वोटबैंक की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं. अमित शाह ने यह दावा भी किया कि भाजपा देश को सुरक्षित करने का काम कर रही है. समस्तीपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने आरोप लगाया कि 10 वर्ष तक जब देश में कांग्रेस, लालू, राबड़ी की संप्रग सरकार थी, तब देश के अंदर पाकिस्तान के आतंकवादी घुसते थे, जवानों के सर काटकर ले जाते थे. उन्होंने आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह की सरकार में हिम्मत नहीं थी जवानों के खून का बदला लेने की. ‘‘देश को सुरक्षित करने का काम भाजपा की सरकार ने किया है.’

कश्मीर भारत माता का मुकुट : शाह
अमित शाह ने कहा ‘‘कश्मीर भारत माता का मुकुट है. कश्मीर हिंदुस्तान का अभिन्न अंग है. महामिलावट के नेता कश्मीर को भारत से अलग करना चाहते हैं. इसके लिए इन्हें पहले हमारी जान लेना होगा, वर्ना वह कुछ नहीं कर सकते.’

जवानों के खून का बदला लेने वाले देशों की सूची मेंशामिल हुआ भारत
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद बड़ा परिवर्तन हुआ. पहले दुनिया के दो ही देश थे जो अपने जवानों के खून का बदला लेने वाले थे. एक अमेरिका और दूसरा इजरायल. इन देशों की सूची में तीसरा नाम भारत का नरेन्द्र मोदी की सरकार ने जोड़ा है.

कश्मीर में आफस्पा कानून को कोई नहीं हटा सकता : अमित शाह
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कश्मीर के अंदर सुरक्षा बल और सेना की सुरक्षा के लिए आफस्पा कानून बना है. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि आफस्पा का कानून हटायेंगे. लेकिन, कश्मीर में इस कानून को कोई नहीं हटा सकता.

60 साल की उम्र के बाद किसानों को पेंशन सुनिश्चित की जायेगी
केंद्र सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा ‘‘हमने अपने संकल्प पत्र में घोषणा की है कि किसान सम्मान निधि का लाभ देश के सभी किसानों को मिलेगा, 60 साल की उम्र के बाद किसानों को पेंशन सुनिश्चित की जायेगी.’ उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारी को भी 60 साल की उम्र के बाद पेंशन देने का प्रयास किया जायेगा. मालूम हो कि समस्तीपुर से लोजपा उम्मीदवार रामचंद्र पासवान है. वह लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के भाई और यहां से वर्तमान सांसद हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन