समस्तीपुर रेल मंडल की सवारी गाड़ियों में जल्द होगी मोबाइल चार्जिंग व्यवस्था

Updated at : 15 Mar 2019 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर रेल मंडल की सवारी गाड़ियों में जल्द होगी मोबाइल चार्जिंग व्यवस्था

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल की सवारी गाड़ियों में अब यात्रियों को मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी मिल सकेगी. इसके लिये रेलवे ने ट्रेनों की सूची तैयार कर इसमें उपकरण जोड़ने का आदेश दे दिया है. इसके कारण लगभग दो दर्जन से अधिक सवारी गाड़ियों को इसका लाभ मिल सकेगा. फिलहाल सवारी गाड़ी में सफर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल की सवारी गाड़ियों में अब यात्रियों को मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी मिल सकेगी. इसके लिये रेलवे ने ट्रेनों की सूची तैयार कर इसमें उपकरण जोड़ने का आदेश दे दिया है. इसके कारण लगभग दो दर्जन से अधिक सवारी गाड़ियों को इसका लाभ मिल सकेगा.

फिलहाल सवारी गाड़ी में सफर करने वालों के लिये मोबाइल चार्ज की व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो पा रही थी. हालांकि एलएचबी कोच, आइसीएफ कोच में पहले से यह सुविधा यात्रियों को मिल रही थी. इसको लेकर सभी सवारी गाड़ियों में इसके लिये अलग से उपकरण लगाये जायेंगे. जिसमें विद्युत सुविधा को बहाल किया जायेगा. हर कंपार्टमेंट में इस उपकरण को लगाया जायेगा.
इस बाबत आरके सिंह ने बताया कि इसके लिये वाशिंग पीट में ही उपकरण लगाने की व्यवस्था की गयी है. इस माह से कार्य शुरू कर दिया गया है. धीरे-धीरे सभी कोच में जल्द ही इस सुविधा को बहाल कर दी जायेगी.
रक्सौल, समस्तीपुर, जयनगर में इस उपकरण को लगाने का कार्य किया जायेगा. सवारी गाड़ियों में अधिकतर स्थानीय लोग ही सफर करते हैं. इसमें भी खासकर कम आय वर्ग के लोग शामिल होते हैं. ऐसे में दिन भर के कार्य के बाद जब मोबाइल चार्ज की समस्या होती थी तो लोगों का मोबाइल फोन बगैर चार्ज के बंद हो जाता था.
मिथिला पेंटिंग में बिना टिकट यात्रियों को चेतावनी
समस्तीपुर रेल मंडल के सभी टिकट काउंटरों पर होली के अवसर पर यात्रियों का नया संदेश देखने के लिये मिलेगा. वाणिज्य विभाग की ओर से बगैर टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के लिये चेतावनी संदेश टिकट काउंटरों पर लगाये जायेंगे.
इस फ्लैक्स में जहां एक ओर मिथिला पेंटिंग की झांकी मिलेगी. दूसरी ओर बगैर टिकट के यात्रा करने वाले लोगों के लिये रेलवे के जुर्माना व टिकट के साथ यात्रा करने का संदेश लिखा है. होली से पहले इस फलैक्स को सभी काउंटरों पर भेज दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन