बिहार : समस्तीपुर में जीप-आॅटोरिक्शा की टक्कर में पिता-पुत्री की मौत, 6 अन्य गंभीर रुप से घायल

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत रुपौली गांव के समीप आज एक बोलेरो जीप एवं आॅटोरिक्शा की आमने-सामने हुई टक्कर में आॅटोरिक्शा में सवार एक व्यक्ति एवं उनकी पुत्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उक्त व्यक्ति की पत्नी और पांच अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. […]
समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत रुपौली गांव के समीप आज एक बोलेरो जीप एवं आॅटोरिक्शा की आमने-सामने हुई टक्कर में आॅटोरिक्शा में सवार एक व्यक्ति एवं उनकी पुत्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उक्त व्यक्ति की पत्नी और पांच अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. मुसरीघरारी के थानाध्यक्ष मो. राजा ने बताया कि हाई स्कूल के पास एनएच 28 पर हुए इस हादसे में ताजपुर थाना अंतर्गत रहिमाबाद गांव निवासी महेश राम (40) एवं उनकी चार वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस हादसे में महेश राम की पत्नी नीतू देवी समेत छह अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गये जिनका इलाज मुसरीघरारी के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है. राजा ने बताया कि इस हादसे के बाद बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गयी जबकि उसका चालक अपने वाहन को छोड़कर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










