बिहारः छापेमारी करने समस्तीपुर पहुंची वैशाली पुलिस पर हमला, AK -47 लूटा, दो पुलिसकर्मी जख्मी

Updated at : 03 Dec 2022 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
बिहारः छापेमारी करने समस्तीपुर पहुंची वैशाली पुलिस पर हमला, AK -47 लूटा, दो पुलिसकर्मी जख्मी

samastipur news समस्तीपुर में छापेमारी करने पहुंची वैशाली पुलिस पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया और उनके एके-47 लूट लिया.

विज्ञापन

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समस्तीपुर में छापेमारी करने पहुंची वैशाली पुलिस पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया और उनके एके-47 लूट लिया. सूत्रों के अनुसार हमला में दो पुलिसकर्मी के जख्मी होने की भी सूचना है. यह घटना मुफस्सिल थाने के सोनवर्षा चौक के समीप शुक्रवार की देर शाम की है.

सूत्रों का कहना है कि समस्तीपुर छापेमारी करने आयी वैशाली पुलिस के जवानों पर लोगों ने हमला कर दिया. इसमें दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लोगों ने पुलिसकर्मी का दो मोबाइल और एक एके 47 भी लूट लिया. सूचना पर पंहुची पुलिस ने मामले की जांच की.

बताया जाता है कि वैशाली से छह पुलिसकर्मी छापेमारी करने मुफस्सिल थाने के सोनवर्षा चौक के समीप आये थे. एक दुकान में बैठने के दौरान कुछ लोगों ने हथियार देख बदमाश समझ हमला कर दिया. इसमें मंजूर अली और प्रियतम कुमार पुष्पम जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रभारी एसपी अमित कुमार ने बताया कि वैशाली के छह पुलिसकर्मी आये थे. कुछ लोगों ने मारपीट की है साथ ही एके 47 लूट लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन