सहरसा में आरएसएस सह सरकार्यवाह ने युवाओं से किया आह्वान, राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आएं

Updated:
विज्ञापन
फोटो - सहरसा - कार्यक्रम में भाग लेते युवा व अन्य  | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में भाग लेते युवा व अन्य. | Prabhat Khabar Network

RSS Centenary : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर 'राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में युवाओं की भूमिका' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए राष्ट्र सर्वोपरि की भावना पर ज़ोर दिया.

विज्ञापन

RSS Centenary : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में श्री नारायण मेडिकल कॉलेज में 'राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में युवाओं की भूमिका' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवकों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया. मुख्य वक्ता रामदत्त चक्रधर ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति बताया.

युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर ने कहा कि युवाओं में यदि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना विकसित हो जाए तो भारत को विश्व की अग्रणी शक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने मातृभूमि के प्रति समर्पण को सच्ची राष्ट्रभक्ति का आधार बताया.

चरित्र, संस्कार और अनुशासन से बनेगा सशक्त भारत

रामदत्त चक्रधर ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का निर्माण केवल आर्थिक विकास, उद्योग-धंधों और कारखानों से नहीं होता, बल्कि युवाओं के उच्च चरित्र, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से होता है. उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया.

संघ पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता संघचालक राजेश्वर झा ने की. इस अवसर पर प्रांत सह-प्रचारक प्रवीर जी, विभाग प्रचारक सुमित जी, मेजर गौतम कुमार, आशीष टिंकू, रणधीर भगत सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

शाखा एकत्रीकरण और व्यापारियों के साथ विशेष बैठक

संगोष्ठी के बाद पूजा बैंक्वेट हॉल में शाखा एकत्रीकरण का आयोजन किया गया. वहीं शाम में होटल माया में शहर के व्यापारियों के साथ विशेष बैठक हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारियों ने भाग लिया. बैठक में राष्ट्र निर्माण में समाज और व्यापारी वर्ग की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया.


विज्ञापन
Vinay Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन