सड़क दुघर्टना में युवक की मौत, घर में मच कोहराम
Updated at : 20 May 2024 8:33 PM (IST)
विज्ञापन

मुरलीगंज-मधेपुरा पथ के चांदनी चौक के पास हुई घटना
विज्ञापन
मुरलीगंज-मधेपुरा पथ के चांदनी चौक के पास हुई घटना
सिमरी बख्तियारपुर.बलवाहाट थाना क्षेत्र की सरोजा पंचायत के वार्ड संख्या 16 के चकमका गांव निवासी 27 वर्षीय जितेंद्र कुमार की सड़क दुघर्टना में मौत हो गयी. मृतक रविवार को बाइक से मधेपुरा जिले के बुधमा अपने ससुराल से लौट कर अपने घर चकमका आ रहा था. घटना मुरलीगंज-मधेपुरा पथ के चांदनी चौक के पास की बतायी जा रही है. वही मधेपुरा पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया. सोमवार को उसका शव घर पहुंचते ही उसके घर कोहराम मच गया. मृतक के पिता नाथो राम ने बताया कि मृतक उसका छोटा पुत्र 27 वर्षीय जितेंद्र कुमार है और वह मधेपुरा जिले के बुधमा गांव अपने ससुराल गया हुआ था. जहां से रविवार की रात अपनी बाइक से गांव चकमका लौट रहा था. तभी मुरलीगंज-मधेपुरा सड़क मार्ग के चांदनी चौक के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर हो गयी. जिसे स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मधेपुरा पुलिस की सूचना पर वह लोग वहां पहुंचे थे, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उसके पुत्र के शव को उन्हें सौंप दिया गया. उसने बताया कि उसका पुत्र दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




