डीजे पर डांस के दौरान युवक की मौत

Updated at : 03 May 2024 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
डीजे पर डांस के दौरान युवक की मौत

डीजे पर डांस के दौरान युवक की मौत

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. काशनगर थाना क्षेत्र के मगनमा गांव में बीते गुरुवार की रात डीजे पर डांस के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. युवक के निधन से परिजनो में कोहराम मच गया. मिली जानकारी के अनुसार पड़रिया पंचायत के मगनमा गांव निवासी हीरा शर्मा का पुत्र नीतीश कुमार सहित आस पड़ोस के युवक बीते बुधवार को संपन्न हुए शादी समारोह के आयोजन के खुशी पर गुरुवार की रात डीजे पर डांस कर रहा था. इस दौरान अचानक नीतीश की तबियत बिगड़ने पर आनन-फानन में उस इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने नीतीश को मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. डूबने से तीन वर्षीय बालक की मौत सोनवर्षाराज. बसनही थाना क्षेत्र स्थित ननौती नदी में स्नान के दौरान पानी में डूबने से तीन वर्षीय बालक की मौत गयी. जानकारी के अनुसार अतलखा पंचायत के ननौती गांव निवासी उनित मुखिया का पुत्र ऋषभ कुमार शुक्रवार को घर के अन्य सदस्यों के साथ घर के कुछ दूर स्थित नदी किनारे स्नान करने गया था. इस दौरान ऋषभ गहरे पानी में चला गया. जिससे डूबने से उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से ऋषभ का शव नदी से बाहर निकाला गया. जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. ऋषभ की मौत बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक बालक की माता सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन