ओटीपी और बकाया भुगतान के मुद्दे पर किया टीकाकरण के बहिष्कार का ऐलान

Updated:
विज्ञापन
ओटीपी और बकाया भुगतान के मुद्दे पर किया टीकाकरण के बहिष्कार का ऐलान

ओटीपी और बकाया भुगतान के मुद्दे पर किया टीकाकरण के बहिष्कार का ऐलान

विज्ञापन

पशु टीकाकर्मियों और मैत्री कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन प्रक्रिया को बताया जटिल सिमरी बख्तियारपुर . बिहार सरकार के निर्देश पर शुरू होने वाले खुरपका-मुंहपका रोग टीकाकरण अभियान पर प्रखंड क्षेत्र में ग्रहण लगता नजर आ रहा है. स्थानीय पशु टीकाकर्मियों और मैत्री कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन प्रक्रिया की जटिलताओं और पिछले बकाये के भुगतान न होने के विरोध में टीकाकरण कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में कर्मियों ने भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर को एक लिखित ज्ञापन सौंपा है. टीकाकर्मियों का कहना है कि सरकार के आदेशानुसार वे घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करने के लिए तैयार हैं, लेकिन नई व्यवस्था ने उनके सामने बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है. नई गाइडलाइन के तहत पशुपालकों का ओटीपी लेना और फोटोग्राफी करके ऑनलाइन एंट्री करना अनिवार्य कर दिया गया है. कर्मियों का तर्क है कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर पशुपालक से ओटीपी लेना और फोटो अपलोड करने में भारी तकनीकी और व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. इसके साथ ही कर्मियों में इस बात को लेकर भी भारी रोष है कि उन्हें पिछले वित्तीय वर्ष में किए गए टीकाकरण कार्य का मानदेय विभाग द्वारा अब तक नहीं दिया गया है. कर्मियों ने बताया कि टीकाकरण प्रक्रिया से और फोटोग्राफी की अनिवार्यता को तुरंत हटाया जाए साथ ही पिछले वित्तीय वर्ष के बकाये का अविलंब भुगतान करवाया जाए, ताकि कर्मी बिना किसी आर्थिक और मानसिक दबाव के सुचारू रूप से टीकाकरण कार्य कर सकें. वहीं पूरे मामले पर प्रखंड भ्रमणशील चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुशेश्वर चौधरी ने बताया कि तत्काल सभी लंबित भुगतान को लेकर वरीय अधिकारियों को बिल प्रेषित कर दिया गया है, उनके स्तर से कोई भुगतान बकाया नहीं है. पुराने भुगतान को लेकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन अपनी मांगों को लेकर आवेदन पर हस्ताक्षर करने वाले पशु टीकाकर्मियों में मुख्य रूप से मनोज कुमार, तेज नारायण यादव, जितेन्द्र यादव, दयानंद मुखिया, मुकेश कुमार यादव, नंदन यादव, सुबोध कुमार सुमन, सुनील कुमार भारती, संतोष कुमार, शम्भू यादव, गोविन्द, ओमप्रकाश भारती, देवेश यादव, विप्लव कुमार, दीपक कुमार, राजीव कुमार और बबलू कुमार शामिल हैं.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन