ePaper

बहुप्रतीक्षित सड़क का नगर अध्यक्ष ने शिलापट्ट अनावरण कर किया शिलान्यास

Updated at : 14 May 2025 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
बहुप्रतीक्षित सड़क का नगर अध्यक्ष ने शिलापट्ट अनावरण कर किया शिलान्यास

शिलान्यास कार्यक्रम की अगुवाई नगर परिषद अध्यक्ष फसीहा खातून ने की

विज्ञापन

करीब दो करोड़ की लागत से डाक-बंगला चौक से आशीर्वाद विवाह भवन तक बननी है पीसीसी सड़क पूर्व सांसद, विधायक की मौजूदगी में हुआ सड़क का शिलान्यास सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन चौक से डाकबंगला चौक तक जाने वाली मुख्य सड़क में आशीर्वाद विवाह भवन से लेकर डाकबंगला चौक तक सड़क का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का बुधवार को शिलान्यास समारोह संपन्न हुआ. नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार की महत्वपूर्ण योजना के तहत यह परियोजना पूर्ण की जायेगी. जिसे षष्टम राज्य वित्त आयोग से क्रियान्वित किया जायेगा. बुधवार दोपहर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम की अगुवाई नगर परिषद अध्यक्ष फसीहा खातून ने की. उन्होंने शिलापट्ट अनावरण कर कार्य की विधिवत शुरुआत की और नगरवासियों को बेहतर सड़क मिलने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि यह सड़क सिमरी बख्तियारपुर की जीवनरेखा है, जो स्टेशन से बाजार होते हुए डाकबंगला तक लोगों की आवाजाही का मुख्य मार्ग है. इसके जीर्णोद्धार से न केवल यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि नगर की खूबसूरती भी बढ़ेगी. पूर्व सांसद व विधायक भी रहे मौजूद पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैशर ने कहा कि नगर की इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण से व्यापारियों, विद्यार्थियों और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह सड़क वर्षों से बदहाल अवस्था में थी, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक युसूफ सलाउद्दीन ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देता रहा हूं. कई बार विधानसभा में मेरे द्वारा इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर आवाज़ उठायी गयी. उन्होंने नगर परिषद की इस पहल की सराहना की और आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जनता की आवश्यकताओं के अनुसार परियोजनाएं लायी जायेंगी. अध्यक्ष प्रतिनिधि हस्सान आलम ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से नगर का समग्र विकास सुनिश्चित होगा. उन्होंने बताया कि राज्य वित्त आयोग मद के तहत मिलने वाली राशि का पारदर्शिता के साथ उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है. एसडीओ भी रही मौजूद शिलान्यास कार्यक्रम के मौके पर मौजूद एसडीओ अनीषा सिंह ने कहा कि नगर परिषद की ओर से जिस सक्रियता से योजनाओं को जमीन पर उतारा जा रहा है, वह सराहनीय है. सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता को ध्यान में रखते हुए किया जायेगा. स्थानीय जनता में खुशी की लहर इस परियोजना के शिलान्यास से नगरवासियों में उत्साह है. स्थानीय दुकानदारों, छात्रों, ऑटो चालकों और राहगीरों ने इसे एक बड़ा कदम बताया. उनका कहना है कि लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति से परेशान थे, अब उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी. बताते चलें कि इस सड़क निर्माण की मांग वर्षों से हो रही थी. शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली इस सड़क का निर्माण 1 करोड़ 90 लाख की लागत से किया जायेगा. जो 9 माह में पूर्ण किया जाना है. पूर्व में इस सड़क निर्माण के लिए निकाली गयी निविदा रद्द होने के बाद दोबारा निविदा निकाली गयी. मिली जानकारी के अनुसार संवेदक मो बेलाल आलम ने सबसे कम 26.99 प्रतिशत कम राशि में निविदा डाली. जिसके आधार पर कार्य आवंटित किया गया. इस मौके पर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, मुकेश यादव, वार्ड पार्षद बेचन शर्मा, निरोद कुमार लल्लू, आशा देवी, वीणा देवी, फूलेश्वर यादव, निर्दोष यादव, नीतीश कुमार, दुर्गेश पासवान, अबू ओसामा सहित अन्य मौजूद रहे. फोटो – सहरसा 25 – शिलापट्ट अनावरण करती अध्यक्ष सहित अन्य

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन