9 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

9 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
पतरघट.स्थानीय थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान शनिवार की शाम नशेड़ियों तथा शराब तस्करों के खिलाफ चलाये अभियान के तहत अलग-अलग जगहों से 9 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में एसआई नीरज कुमार, सोनू कुमार द्वारा पुलिस बल के सहयोग से पतरघट पंचायत स्थित चौअनिया बस्ती निवासी शराब तस्कर नीलम देवी को 6 लीटर देसी चुलाई शराब एवं कपसिया बस्ती निवासी शराब तस्कर विभिषण यादव के घर पर छापेमारी कर 3 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों शराब तस्कर के खिलाफ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










