अपराध की योजना बनाते दो बदमाश हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार

Updated at : 14 Jun 2024 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
अपराध की योजना बनाते दो बदमाश हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार

अपराध की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर . बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस गली स्थित पासवान टोला में अपराध की योजना बनाते दो बदमाशों को हथियार व गोली के साथ पुलिस ने सूचना के आधार पर गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के संबंध में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि गुरुवार देर शाम सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस गली में दो बदमाश किसी अपराध की घटना को अंजाम देने का योजना बना रहा है. सूचना का सत्यापन कर पुअनि नरेंद्र सिंह को छापेमारी के लिए निर्देशित किया गया. जब पुलिस बल उक्त स्थल पर पहुंची तो पुलिस गाड़ी को देखकर एक बदमाश भागने लगा. भाग रहे बदमाश को वहां मौजूद पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया गया. जिसके बाद उससे पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि मेरा एक साथी है, उसी के पास हथियार है. जिसके बाद पकड़े गये बदमाश की निशानदेही पर पुलिस द्वारा छापेमारी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके बाद पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गयी तो पकड़े गये बदमाश के घर से कट्टा व एक जिंदा गोली बरामद किया गया. पुलिस को पूछताछ के दौरान दोनों बदमाशों ने अपना नाम थाना क्षेत्र के मंटू पासवान का पुत्र रौशन कुमार और गुड्डू पासवान का पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ रिशु बताया. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पकड़े गये दोनों बदमाशों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट तहत मामला दर्ज करते हुए शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन