पीएचसी प्रभारी की कार और बाइक की टक्कर में दो जख्मी

पीएचसी प्रभारी की कार और बाइक की टक्कर में दो जख्मी
कहरा. बनगांव थाना क्षेत्र के सहरसा-बरियाही मुख्य मार्ग के रहुआ मनी में गुरुवार को एक कार और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो जाने से बाइक चालक बनगांव निवासी 45 वर्षीय राजमोहन झा और कार चालक बरियाही पीएचसी के प्रभारी डॉ ए.के गुप्ता जख्मी हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बाइक चालक राजमोहन झा को इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक ले जाया गया. जहां राजमोहन झा इलाजरत है. वहीं कार चालक बरियाही पीएचसी प्रभारी डॉ ए के गुप्ता ने सदर अस्पताल में इलाज कराया. कार और बाइक की जोरदार टक्कर होने से बाइक और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. जिसे सूचना मिलने पर बनगांव थाना पुलिस जब्त कर थाना ले आयी. घटना को लेकर बरियाही पीएचसी प्रभारी डॉ ए के गुप्ता ने बताया कि सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ऑटो से बचने के दौरान सामने से आ रही एक बाइक ने मेरी कार में टक्कर मार दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




