अध्यक्षों को कार्य व दायित्व का दिया गया प्रशिक्षण

Updated at : 10 Mar 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
अध्यक्षों को कार्य व दायित्व का दिया गया प्रशिक्षण

अध्यक्षों को कार्य व दायित्व का दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन

प्रमंडल स्तर पर नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण सहरसा. प्रमंडल स्तरीय नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों का एकदिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन प्रेक्षागृह में सोमवार को आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त निबंधक कोसी प्रमंडल मो अमजद हयात वर्क ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला में प्रमंडल के सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल के नवनिर्वाचित सभी पैक्स अध्यक्ष शामिल हुए. कार्यशाला में संयुक्त निबंधक सहयोग समिति श्री वर्क ने पीपीटी के माध्यम से पैक्स अध्यक्षों को प्रबंधक, प्रबंधकारणी में के दायित्व एवं वित्तीय कार्य की जानकारी दी. वही संयुक्त निबंधन अंकेक्षक कोसी प्रमंडल अरविंद कुमार अजय, उप मुख्य निबंधक अंकेक्षक धनंजय कुमार ने नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से पैक्स में लेखा संधारण एवं अंकेक्षण की विस्तृत जानकारी दी. मुख्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार ने पैक्स को सीएससी से संबंधित प्रशिक्षण दिया. सहायक निबंधक त्रिवेणीगंज आंचल अमरनाथ कपूर ने पैक्सों द्वारा पेट्रोल पंप संचालक के लिए प्रशिक्षण दिया. प्रबंध निदेशक डीसीसीबी सुपौल रामनरेश कुरिल ने पैक्स में किसान समृद्धि केंद्र की स्थापना, पैक्स द्वारा ड्रग लाइसेंस जन औषधि केंद्र प्राप्त करने एवं संचालन सहित नई राष्ट्रीय सहकारी समितियां की जानकारी दी. सहायक निबंधक आंचल सहरसा विष्णुदेव सिंह ने पैक्स में गोदाम, राइस मिल निर्माण को लेकर प्रशिक्षण दिया. सहायक निबंधक उदाकिशुनगंज सदानंद सिंह ने पैक्स द्वारा अधिप्राप्ति कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया. सहायक निबंधक मधुसूदन आनंद ने मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना से संबंधित प्रशिक्षण दिया. ओएसडी जेआरसीजस ऑफिस मीनू कुमारी ने बिहार राज्य फसल सहायता योजना की जानकारी दी. अभिषेक कुमार अटल एवं विकास कुमार झा ने कंप्यूटराइजेशन से संबंधित प्रशिक्षण दिया. कार्यक्रम का संचालन मुख्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी राम अवतार यादव ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन