आज भारत शिक्षा, स्वास्थ्य व आर्थिक उपार्जन के क्षेत्र में मजबूती से उभर रहाः कुलपति

Updated at : 06 Mar 2025 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
आज भारत शिक्षा, स्वास्थ्य व आर्थिक उपार्जन के क्षेत्र में मजबूती से उभर रहाः कुलपति

आज भारत शिक्षा, स्वास्थ्य व आर्थिक उपार्जन के क्षेत्र में मजबूती से उभर रहाः कुलपति

विज्ञापन

श्री नारायण मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ फीता काट कर कुलपति ने किया उद्घाटन सहरसा . श्री नारायण मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को शुभारंभ किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय कुलपति डॉ बिमलेंदु शेखर झा व श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल के संस्थापक आरके सिंह, श्री नारायण फाउंडेशन की ट्रस्टी कामेश्वरी कुमारी एवं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ दिलीप झा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर कुलपति ने मेडिकल छात्रों को संबोधित करते कहा कि खेलकूद में भाग लेने से छात्रों के मनोवैज्ञानिक रूप से शारीरिक व मानसिक विकास में काफ़ी मदद मिलती है. पारंपरिक खेलों में मानसिक दृढ़ता का गुण भरा रहता है. पढ़ाई के साथ खेल को अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवयवों में शामिल कर हर ऊंचाई को छू सकते हैं. उन्होंने कहा कि आज भारत तीन फील्ड में मजबूती से उभर रहा है. पहला शिक्षा, दूसरा स्वास्थ्य व तीसरा आर्थिक उपार्जन है. उन्होंने कहा कि यह बड़ी बात है कि पिछले चार वर्षों में श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल ने काफ़ी ऊंचाई को छू लिया है. संस्थान बट वृक्ष की तरह फ़ैल चुका है. इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. डॉ दिलीप झा ने कहा कि छात्रों को खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए. इस आयोजन के लिए क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद द्वारा किया गया प्रयास रंग लाया है. इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए संस्थान के संस्थापक ने कहा कि खेल प्रतियोगिता से बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है. बताते चलें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री नारायण मेडिकल की तरफ से वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. श्री नारायण मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो डा दिलीप झा के आदेश के बाद खेलकूद का आयोजन किया गया. इस मौके पर कॉलेज के डीन डॉ मनोज यादव, जिला खेल पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार चौधरी, सीसीडीसी प्रो डॉ इम्तियाज अंजुम, डॉ विक्रांत शर्मा सहित कॉलेज के छात्र – छात्राएं व मेडिकल कर्मी मौजूद थे. ब

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन