पोखर में डूबने से तीन वर्षीय बालक की मौत
Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :18 Jan 2026 6:31 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में पानी भरे पोखर में डूबने से तीन वर्षीय बालक की मौत हो गयी.
विज्ञापन
खेलने के दौरान हुआ हादसा
सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में पानी भरे पोखर में डूबने से तीन वर्षीय बालक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, शाहपुर पंचायत के हरिपुर वार्ड 12 निवासी छोटेलाल सादा का तीन वर्षीय इकलौता पुत्र ओम कुमार रविवार दोपहर अपनी बड़ी बहन सहित टोला पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ घर के समीप स्थित पोखर के समीप खेल रहा था. इस दौरान ओम कुमार लुढ़क कर पोखर में जा गिरा. साथ खेल रहे अन्य बच्चों द्वारा पानी में डूब रहे ओम को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक ओम गहरे पानी में चला गया, जिसके बाद बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे व बच्चे को पानी से बाहर निकाला. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद घर के इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक बालक की माता तेतरी देवी सहित परिजनों का बुरा हाल था. इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




