जिले के तीन एथलीट का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

जिले के तीन एथलीट का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
10वीं बार बिहार एथलेटिक्स टीम के कोच के रूप रोहित राज का हुआ चयन सहरसा . 22 से 24 सितंबर तक झारखंड के रांची में आयोजित होने वाले 36वें पूर्वी क्षेत्र नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है. साथ ही जिला एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष रोहित राज को भी लगातार 10वीं बार बिहार एथलेटिक्स टीम का कोच नियुक्त किया गया है. जानकारी देते जिला एथलेटिक्स संघ सचिव रोशन सिंह धोनी ने कहा कि सहरसा लगातार खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है व यहां के खिलाड़ी के साथ कोच, रेफरी, अंपायर भी राष्ट्रीय स्तर पर सहरसा का नाम रौशन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अंडर 16 के पेंटाथलान में सोनू कुमार, अंडर 18 चार सौ मीटर के लिए विशाल कुमार गुप्ता व अंडर 20 शिखा कुमारी का पांच हजार रेस वाक के लिए चयन किया गया है. इन तीनों ही खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर सह जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त करते कहा कि दिनों में जिले में एथलीट का एक शानदार ट्रैक श्री नारायण मेडिकल कॉलेज के कैंपस में बनाया जा रहा है. जो मेडिकल कॉलेज के खिलाड़ियों के साथ जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी निशुल्क अभ्यास के लिए उपलब्ध रहेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने वाले सभी खिलाड़ियों व उनके कोच की जिला वापसी पर सम्मानित किया जायेगा. तीनों खिलाड़ी में से राष्ट्रीय लेबल मेडल लेंगे तो उन्हें आर्थिक सहयोग भी किया जायेगा. इस मौके पर तीनों खिलाड़ी एवं कोच को जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार ने बधाई देते राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इनके अच्छे प्रदर्शन की कामना की. इस मौके पर जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष दिवाकर सिंह, जिला तैराकी संघ अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, सचिव चंदन कुमार, जिला साइकिलिंग संघ अध्यक्ष डॉ जयंत आशीष, सचिव दर्शन कुमार गुड्डू, जिला बैडमिंटन संघ सचिव रणवीर सिंह राजा, संयुक्त सचिव दीपक कुमार, जिला टेबल टेनिस संघ अध्यक्ष विवेक विशाल, जिला वाॅलीबाल संघ अध्यक्ष मनीषा रंजन, जिला फूटसल संघ सचिव नीतीश मिश्रा, जिला बॉल बैडमिंटन संघ सचिव अंशु मिश्रा, क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी, जिला फुटबॉल संघ सचिव अशफाक आलम, जिला हॉकी संघ सचिव सुनील कुमार झा, जिला खोखो संघ सचिव सैयद समी अहमद, जिला फुटसल संघ सचिव सह फुटबॉल राष्ट्रीय रेफरी एवं कोच ने सोनू कुमार, विशाल कुमार, शिखा कुमारी एवं रोहित राज को बधाई दी व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इन लोगों के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जतायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




