हुड़दंगियों व अशांति फैलाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

हुड़दंगियों व अशांति फैलाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर
होली व रमजान को लेकर शांति समिति की हुई बैठक पतरघट. पस्तपार थाना परिसर में सोमवार को होली व रमजान को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक सीओ राकेश कुमार की उपस्थिति व थानाध्यक्ष अरमोद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. सीओ राकेश कुमार ने बैठक को संबोधित करते कहा कि होली के इस पर्व को खुशियों के साथ एक दूसरे को गले लगाकर मनायें एवं नशे से दूर रहें. साथ ही उन्होंने लोगों से प्रशासन को पूर्ण सहयोग करने की अपील की. जिससे होली सुखद, सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनायी जा सके. होली को आपसी भाईचारे एवं रंगों का त्योहार बताते कहा कि इसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए. इस दौरान थानाध्यक्ष अरमोद कुमार ने कहा कि तेज बाइक राइडिंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इस पर्व के दौरान शांति व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना है. उन्होंने कहा कि हुड़दंगियों व अशांति फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जायेगी. होली में डीजे बजाने पर रोक है एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. मौके पर एसआई प्रीति कुमारी सहित कई पुलिस कर्मी के अलावे जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं राजनीतिक दल के कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










