पंचायत आम चुनाव में इस बार आरक्षण रोस्टर में होगा बदलाव

Updated:
विज्ञापन
पंचायत आम चुनाव में इस बार आरक्षण रोस्टर में होगा बदलाव

ग्राम कचहरी के विभिन्न पदों के आरक्षण के संबंध में भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है.

विज्ञापन

मल्टी पोस्ट ईवीएम से होगा चुनाव, अगले वर्ष दिसंबर में संपन्न होगा चुनाव सहरसा संयुक्त निर्वाचन आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में आगामी दिनों होने वाले पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर मेंं बदलाव किया जायेगा. साथ ही चुनाव अगले वर्ष दिसंबर तक संपन्न कराया जायेगा. वहीं इस बार पंचायत चुनाव के सभी छह पदों के लिए मतदान मल्टी पोस्ट ईवीएम से संपन्न होगा. जारी गाइड लाइन के अनुसार कहा गया है कि ऐसा देखा जा रहा है कि पंचायत आम निर्वाचन, 2026 की अवधि एवं ग्राम पंचायत, ग्राम कचहरी के विभिन्न पदों के आरक्षण के संबंध में भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है. इस संदर्भ में स्पष्ट किया जाता है कि कार्यकाल समाप्ति के पूर्व ग्राम पंचायत आम निर्वाचन विगत पंचायत आम निर्वाचन अगस्त से दिसंबर 2021 में संपन्न कराते हुए नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ दिसंबर के अंतिम सप्ताह से जनवरी 2022 के प्रथम सप्ताह के मध्य संपन्न हुआ था. जिससे आगामी पंचायत आम निर्वाचन 2026 कार्यकाल समाप्ति यानि दिसंबर 2026 के पूर्व ससमय संपन्न कराये जायेंगे. मल्टी पोस्ट ईवीएम से आगामी पंचायत आम निर्वाचन 2026 में सभी पदों यथा ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, ग्राम कचहरी सरपंच एवं पंच के निर्वाचन के लिए मतदान मल्टी पोस्ट ईवीएम से संपन्न कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा नीतिगत निर्णय लिया गया है. आगामी निर्वाचन के पूर्व ग्राम पंचायत, ग्राम कचहरी के पदों का आरक्षण बिहार पंचायत अधिनियम, 2006 की धारा 13, 38, 65 एवं 91 के तहत क्रमशः ग्राम पंचायत मुखिया, सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, ग्राम कचहरी सरपंच, पंच के पदों का आरक्षण का कार्य संपन्न किये जाने का प्रावधान है. बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 के प्रावधान के अनुसार दो क्रमिक निर्वाचन के बाद पदों का आरक्षण किया जाना है. वर्ष 2016 में पंचयात आम निर्वाचन के पूर्व पदों का आरक्षण का कार्य किया गया था. जिस पर दो क्रमिक निर्वाचन यथा वर्ष 2016 एवं 2021 में पंचायत निर्वाचन कराया गया है. इस प्रकार आगामी पंचायत आम निर्वाचन 2026 संपन्न कराये जाने के पूर्व ग्राम पंचायत, ग्राम कचहरी के विभिन्न पदों का आरक्षण का कार्य ससमय कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन