पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो के बीच जमकर हुई मारपीट, चार लोग हुए जख्मी

Updated at : 03 Mar 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो के बीच जमकर हुई मारपीट, चार लोग हुए जख्मी

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो के बीच जमकर हुई मारपीट, चार लोग हुए जख्मी

विज्ञापन

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी, सभी घायलों का चल रहा है इलाज सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के कनरिया थाना अंतर्गत केलाबाड़ी गांव में पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. इस मारपीट की घटना में एक पक्ष की तीन महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद जख्मी अवस्था मे सभी घायलों को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. मारपीट की घटना में तीन महिला 70 वर्षीय देहदा देवी, 60 वर्षीय शिला देवी, 40 वर्षीय मंजुला देवी घायल है. जबकि सिर में गंभीर चोट लग जाने से 18 वर्षीय युवक सरबन कुमार गंभीर रूप से घायल है. घटना के संबंध में जख्मी शिला देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्व से ही गोपाल बिंद से भूमि विवाद चला आ रहा है. जिसको लेकर हमने गोपाल बिंद के खिलाफ केस भी दर्ज करा रखा है. उक्त केस को उठाने के लिए जबरन बल पूर्वक मुझ पर दबाव बना रहा था. लेकिन उनकी बात मानने से इंकार कर दियर. इस बात को लेकर गोपाल बिंद और उसके परिवार के अन्य लोगों को पूर्व से ही खुन्नस था. इसी बीच बच्चों के बीच मोबाइल पर हंसी-मजाक के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया. जिसके बाद गोपाल बिंद अपने अन्य सहयोगी और परिवार के कई लोगों के साथ लाठी डंडे से लैस होकर आया और हम लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें हमारे परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद पीड़ित परिवार के लोगों ने आवेदन देकर कनरिया थाने की पुलिस को मामले से अवगत कराया है और न्याय की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन