ePaper

नवआरंभ कार्यक्रम के तहत संगठन को नये सिरे से किया जाएगा मजबूतः परमजीत

Updated at : 03 Feb 2026 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
नवआरंभ कार्यक्रम के तहत संगठन को नये सिरे से किया जाएगा मजबूतः परमजीत

नवआरंभ कार्यक्रम के तहत संगठन को नये सिरे से किया जाएगा मजबूतः परमजीत

विज्ञापन

युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक सहरसा . युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक पंडित राजेंद्र मिश्र कांग्रेस भवन में मंगलवार को आयोजित की गयी. बैठक में भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी परमजीत सिंह पम्मी शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने किया. बैठक को संबोधित करते मुख्य अतिथि बिहार युवा कांग्रेस के प्रभारी परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि युवा कांग्रेस पूरे बिहार में नवआरंभ कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को नये सिरे से मजबूत करेगी. इस अभियान के तहत पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड, विधानसभा व जिला स्तर तक अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा व जदयू सरकार की जनविरोधी नीतियों व विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा. संगठन को और अधिक धारदार एवं प्रभावी बनाने के लिए जोनल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा. युवा कांग्रेस जिले में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर एक मजबूत संगठन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने कहा कि पंचायत, प्रखंड एवं विधानसभा स्तर पर लगातार दौरा कर युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा. बूथ स्तर पर युवा कांग्रेस को सशक्त किया जाएगा. बैठक में एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि युवा कांग्रेस जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार के कारनामों के खिलाफ पूरी मजबूती व मुखरता के साथ आवाज उठाएगी. मौके पर युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के रवीश कुमार, राजा कुमार, सत्यम कुमार, धनो कुमार, अजीत सरकार, मनीष कुमार, प्रिंस कुमार, राहुल यादव, सुधीर यादव, कन्हैया कुमार, आयुष सिंह, रूपेश साह, गौतम कुमार, मो हसीन आलम सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन