विधायक ने विधानसभा में उठाया विद्यालय भवन व संसाधनों का मुद्दा

Updated:
विज्ञापन
विधायक ने विधानसभा में उठाया विद्यालय भवन व संसाधनों का मुद्दा

सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सिंह ने बिहार विधानसभा में अपने क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया.

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर. सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सिंह ने बिहार विधानसभा में अपने क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाते शिक्षा विभाग से जवाब मांगा. उन्होंने तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार से पूछा कि सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में चारदीवारी का निर्माण नहीं हुआ है. वहीं पेयजल की समुचित व्यवस्था व अतिरिक्त कमरा नहीं रहने के कारण पठन पाठन में परेशानी होती है. इस पर मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में दो कक्ष उपलब्ध हैं एवं पठन-पाठन का कार्य संचालित किया जा रहा है. परिसर में एक क्रियाशील शौचालय एवं चापाकल भी मौजूद है. मंत्री ने जानकारी दी कि आवश्यकता के अनुसार चार अतिरिक्त वर्ग कक्ष, बालक-बालिका के लिए शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था के निर्माण का प्रस्ताव बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम को भेजा गया है. इस संबंध में जिला कार्यालय द्वारा 30 जनवरी को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है एवं स्वीकृति मिलने के बाद प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. विभाग ने यह भी कहा कि स्वीकृति मिलने के बाद आठ माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इधर विधायक संजय सिंह ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा वातावरण मिले, इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं एवं जब तक विद्यालय में पर्याप्त भवन एवं संसाधन उपलब्ध नहीं हो जाते, वे इस मुद्दे को उठाते रहेंगे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन