संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक में 12 को हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 04 Feb 2026 5:42 PM

विज्ञापन

संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक सीपीएम जिला कार्यालय शारदा नगर बटराहा में बुधवार को सीटू नेता दुखी शर्मा की अध्यक्षता में एटक नेता प्रभुलाल दास के संचालन में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

सहरसा. संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक सीपीएम जिला कार्यालय शारदा नगर बटराहा में बुधवार को सीटू नेता दुखी शर्मा की अध्यक्षता में एटक नेता प्रभुलाल दास के संचालन में आयोजित की गयी. जिला कन्वेंशन को संबोधित करते विभिन्न ट्रेंड यूनियन के नेताओं ने कहा कि सरकार के गलत नीतियों के चलते किसान मजदूर आत्म हत्या कर रहे हैं. सरकारी संस्थाओं में कार्यरत लोगों का नाम छंटनी जारी है, जिसके खिलाफ 12 फरवरी को आम हड़ताल को सफल बनाने की ठोस योजना बनाने की योजना बनायी गयी है. सीपीएम जिला सचिव रणधीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जब से आयी है तब से किसान मजदूरों के अधिकारों पर हमला जारी है. श्रम कानून में संशोधन कर चार लेबर कोड लाकर मजदूरों के घाव पर नमक छिड़क रही है. जो देश के मेहनतकशों बर्दाश्त नहीं करेंगे. अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला मंत्री शरद कुमार नेता ने विस्तार पूर्वक चर्चा की. मौके पर किसान सभा जिलाध्यक्ष कृष्ण दयाल यादव, वरिष्ठ नेता गणेश प्रसाद सुमन, एटक जिला मंत्री प्रभुलाल दास, उमेश चौधरी, सीटू जिला नसीमुद्दीन, ऐक्टू नेता मुकेश कुमार, विक्की राम, एमडीएम रसोइया यूनियन महासचिव व्यास प्रसाद यादव, मनोज शर्मा, नसीम मिस्त्री, नौजवान सभा नेता कुलानंद कुमार, महिला समिति नेत्री अनिता देवी, जरली देवी, दिलीप शर्मा, सुशील कुमार, डोमी पासवान सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन