पुरीख स्वास्थ्य उपकेंद्र में लटका रहता है ताला, ग्रामीणों में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
पुरीख स्वास्थ्य उपकेंद्र में लटका रहता है ताला, ग्रामीणों में आक्रोश

प्रखंड क्षेत्र स्थित पुरीख स्वास्थ्य उपकेंद्र में अक्सर ताला लगा रहता है. इस कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

विज्ञापन

सत्तरकटैया. प्रखंड क्षेत्र स्थित पुरीख स्वास्थ्य उपकेंद्र में अक्सर ताला लगा रहता है. इस कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. स्थानीय निवासी रंजीत कुमार सिंह बबलू ने जिला प्रशासन से पुरीख स्वास्थ्य उपकेंद्र को चालू कराने की मांग की है. उन्होंने दोषी कर्मी पर कार्रवाई करने की मांग भी की. उन्होंने बताया कि छह माह पूर्व एएनएम मनोरमा देवी का रिटायरमेंट होने के बाद आज तक किसी की पोस्टिंग नहीं की गयी है. जिसके कारण लोग लाभ से वंचित है. इस मौके पर ग्रामीण मनीष महतो, प्रकाश साह, महेश्वर साह, ललित लोहार, गणेश सुतिहार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन