बच्चों व शिक्षकों के बीच अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :19 Apr 2025 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों व शिक्षकों के बीच अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

बच्चों व शिक्षकों के बीच अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन

सहरसा . अनुमंडल अग्निशामलय सहरसा के तहत अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 से 20 अप्रैल के अवसर पर छठे दिन शनिवार को अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी कन्हाई यादव के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों द्वारा सुभाष बॉयोलोजी कोचिंग सेंटर इस्लामियां चौक में बच्चों व शिक्षको के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें आग से बचाव व अग्निशमन कैसे किया जाये के बिंदुओं पर मॉकड्रिल, बैठक, गैस सिलिंडर, बिजली की आग व झुग्गी-झोपडी के आग के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया गया. साथ ही पूजा भोग फ्लावर मिल बियाडा औद्योगिक प्रांगण में प्रबंधक व वहां मौजूद सभी कर्मियों के बीच आग लगने के कारणों व उससे बचाव के बारे मे जानकारी दी गयी. आग से बचाव व अग्निशमन कैसे किया जाये के बिंदुओं पर जन-जागरूकता व मॉकड्रिल कराया गया. मौके पर प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी, निरंजन कुमार, विकास कुमार, प्रशांत कुमार, अग्निक चालक रतन कुमार गुप्ता, रफीक अंसारी, राजेश रंजन, नवीन कुमार, अग्निक राकेश कुमार सिंह, शिव शंकर चौधरी, नितेश कुमार, कुंदन कुमार, अनुपम कुमार, राहुल राय, अंकुल कुमार, चितरंजन कुमार, खुशबू कुमारी, स्मृति सुमन सहित मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन