ePaper

मसूर व सरसों बीज वितरण में राज्य में प्रथम स्थान पर रहा जिला

Updated at : 20 Dec 2024 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
मसूर व सरसों बीज वितरण में राज्य में प्रथम स्थान पर रहा जिला

मसूर व सरसों बीज वितरण में राज्य में प्रथम स्थान पर रहा जिला

विज्ञापन

गेहूं बीज वितरण में तीसरे स्थान पर सहरसा . कृषि विभाग द्वारा रबी 2024-25 में किसानों के बीच अनुदानित दर पर राज्य के सभी 38 जिलों को बीज उपलब्ध कराया गया. सहरसा जिला को मसूर कुल 1344.96 क्विंटल, सरसों कुल 60 क्विंटल एवं गेहूं 7303.40 क्विंटल बीज प्राप्त हुआ था. प्राप्त बीज को जिला कृषि पदाधिकारी ज्ञानचंद शर्मा ने जिले के सभी दस प्रखंडों में उनके आच्छादन लक्ष्य के आधार पर उपावंटित किया एवं किसान सलाहकार व कृषि समन्वयकों को नियमानुसार बीज वितरण का निदेश दिया. बीज का वितरण ऑनलाइन प्रक्रिया एवं ओटीपी के माध्यम से किया जाना था. किसानों ने बीज प्राप्त करने के बाद बिहार राज्य बीज निगम के अधिकृत विक्रेता को अनुदान की राशि घटाते शेष राशि का भुगतान कर बीज प्राप्त किया. किसी गांव में किसानों की संख्या अधिक होने पर किसान सलाहकार, कृषि समन्वय होम डिलेवरी के माध्यम से किसानों के गांव तक बीज पहुंचाते थे. मसूर बीज से जिले के कुल 9391 एवं सरसों बीज से जिले के कुल 1422 किसानों व गेहूं बीज से कुल 10566 किसानों को लाभांवित किया गया. समय पर किसानों को बीज उपलब्ध हो इसके लिए जिला कृषि पदाधिकारी ने लगातार भौतिक एवं ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया. क्षेत्रीय कर्मियों, किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयकों ने लगातार मेहनत कर बीज वितरण कार्य को अंतिम रूप से पूर्ण कराया. समय से बीज प्राप्त हो जाने पर किसानों में खुशी एवं संतोष है. जिला कृषि पदाधिकारी श्री शर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा लगातार आवश्यक निदेश दिये जा रहे थे. जिलाधिकारी के निदेश एवं मार्गदर्शन में जिला राज्य में मसूर एवं सरसों बीज वितरण में प्रथम व गेहूं बीज वितरण में तीसरे स्थान पर रहा. इसके लिए जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के कर्मियों को धन्यवाद दिया एवं इसी प्रकार कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया. इस कार्य में जिला कृषि कार्यालय के परामर्शी डॉ मनोज सिंह, आयुष झा एवं अविनाश कुमार का अहम् योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन