महिला की संदेहास्पद मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jun 2024 12:33 AM
महिला की संदेहास्पद मौत
ससुराल वाले कह रहे गिर गयी, मायके वाले ससुराल पक्ष पर लगा रहे आरोप सोनवर्षाराज. बसनही थाना क्षेत्र के दोतारा गांव में 22 वर्षीय महिला की संदेहास्पद मौत हो गयी. जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार बसनही थाना क्षेत्र के दोतारा निवासी दिलीप मंडल की पत्नी प्रीति कुमारी को बीते गुरुवार की शाम घायल अवस्था में इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने घायल प्रीति को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इलाज के लिए ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. प्रीति के मौत मामले को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि प्रीति अचानक से घर में गिर गयी. जिससे सिर में गहरा जख्म होने पर आनन फानन में इलाज के लिए ले जाया गया. जबकि घटना की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रीति की हत्या करने का आरोप लगा रहे थे. मृतका के पिता पुरैनी थाना क्षेत्र के भटोनी निवासी अजय मंडल ने बताया कि पुत्री प्रीति देवी की शादी तीन वर्ष पूर्व बसनही थाना क्षेत्र के दोतारा गांव निवासी दिलीप मंडल के साथ की थी. हालांकि समाचार प्रेषण तक मामले को लेकर थाने में लिखित शिकायत नहीं की जा सकी थी. थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










