शराबियाें और हुड़दंगियों पर रहेगी विशेष नजर

शराबियाें और हुड़दंगियों पर रहेगी विशेष नजर
होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक कहरा. आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण कराने के लिए मंगलवार को बनगांव थाना परिसर में थाना अध्यक्ष पिंकी कुमारी की अध्यक्षता में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों के साथ एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में थाना अध्यक्ष पिंकी कुमारी ने जिला प्रशासन के गाइडलाइन का अनुपालन करते होली मनाने की बात कही. जिससे होली पर्व शांति वातावरण में संपन्न हो सके. थाना अध्यक्ष पिंकी कुमारी ने कहा कि होली पर्व में हुड़दंगियों और संदिग्धों पर विशेष नजर रहेगी, जिससे होली पर्व में किसी तरह का शांति भंग न हो सके. खासकर नशेड़ियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. वहीं मौजूद लोगों ने भी बनगांव थाना पुलिस को होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अपने अपने विचार भी व्यक्त किये. इस मौके पर बनगांव नगर पंचायत के सभी प्रतिनिधि सहित क्षेत्र के ग्रामीण भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










