एक कार्टन कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jun 2024 5:54 PM
एक कार्टन कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार
सिमरी बख्तियारपुर. इन दिनों बख़्तियारपुर थाना क्षेत्र में कोडिनयुक्त कफ सिरप की तस्करी दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है. अधिकतर युवाओं की जिंदगी इसके सेवन से बर्बाद हो रही है. ताजा मामला बुधवार शाम का है. बताया जाता है कि बख़्तियारपुर पुलिस ने भारी मात्रा में कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि बुधवार की देर शाम सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के मालगोदाम रोड से एक व्यक्ति बाइक पर एक पेटी कोडिनयुक्त कफ सिरप लेकर उसकी बिक्री के लिए कहीं जा रहा है. सूचना का सत्यापन करते हुए थानाध्यक्ष ने थाना में पदस्थापित पुअनि बलदेव राम को छापेमारी करने का निर्देश दिया. निर्देश के आलोक में जब पुलिस बल उक्त स्थल पर पहुंची तो पुलिस वाहन को देखकर तस्कर बाइक लेकर तेजी से भागने लगा. भाग रहे तस्कर को वहां मौजूद पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ लिया. पकड़े गये तस्कर की तलाशी ली गयी तो उसके बाइक के पीछे रखा एक कार्टन सौ एमएल का एक सौ बोतल प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया. वहीं पकड़े गये तस्कर ने पुलिस को पूछताछ के दौरान अपना नाम सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरियारी गांव निवासी हंश राज यादव का पुत्र सोनू कुमार बताया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पड़के गये तस्कर की बाइक भी जब्त की गयी है और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










