23 कार्टन विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
23 कार्टन विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

23 कार्टन विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अमृता गढ़ गांव में छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड के 23 कार्टन विदेशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अमृता गढ़ गांव में छापेमारी की गयी. इस दौरान शिवनंदन यादव के पुत्र रोहित कुमार उर्फ रोतिश यादव के बांस व फूस के घर से विभिन्न ब्रांड का 23 कार्टून में 206.10 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. जिसमें 750 एमएल का 129 बोतल, 375 एमएल का 20 बोतल, 180 एमएल का 384 बोतल व बीयर का 500 एमएल का 48 पीस विदेशी शराब बरामद किया गया. बरामद शराब को जब्त कर मौके से रोहित कुमार उर्फ रोतिश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन