ePaper

बलवाहाट में हथियार के बल पर दुकान में की तोड़फोड़ व लूटपाट, मामला दर्ज

Updated at : 02 Apr 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
बलवाहाट में हथियार के बल पर दुकान में की तोड़फोड़ व लूटपाट, मामला दर्ज

बख्तियापुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के बलवाहाट थाना अंतर्गत थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित एक साइकिल दुकानदार से दिनदहाड़े लूटपाट व दुकान में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियापुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के बलवाहाट थाना अंतर्गत थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित एक साइकिल दुकानदार से दिनदहाड़े लूटपाट व दुकान में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार दोपहर बाद की बतायी जा रही है. घटना को लेकर मकान मालिक थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी आलोक कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है. थाना में दिए आवेदन उन्होंने कहा है कि थाना क्षेत्र के ही सिमरी बख्तियारपुर – बलवाहाट एनएच 107 सड़क मार्ग के बलवाहाट चौक के समीप मेरी मकान है. जिस मकान को वह बरहकुरवा गांव निवासी संतोष पंडित को भाड़ा पर दिए हुए है. जिसमें वह साइकिल दुकान कई वर्षों से करता आ रहा है. वहीं मंगलवार दोपहर बाद अंकज यादव सहित तीन नामजद आरोपित व आठ अज्ञात व्यक्ति हरबे हथियार से लैस होकर अचानक साइकिल दुकान पर आया और लूटपाट करने लगा. कहा कि लूटपाट के दौरान आरोपितों ने उसकी दुकान का गल्ला तोड़कर करीब तीन हजार आठ सौ रुपए निकाल लिया और अंकज यादव दुकान पर बैठे दुकानदार संतोष पंडित के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा और अन्य आरोपितों ने दुकान में तोड़फोड़ करने लगा. आलोक कुमार सिंह ने कहा है कि जब वह दुकान पर पहुंचा तो आरोपितों ने उसके साथ भी गाली गलौज करते हुए उसकी जेब से करीब बाइस सौ रुपये व गला से सोने का चेन छीन लिया. इस संबंध में बलवाहाट थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर घटनास्थल खुद से गये थे. तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है. फोटो – सहरसा 23 – इसी दुकान में हुई घटना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन