आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर होगा सेमिनार

Updated at : 06 Mar 2025 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर होगा सेमिनार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर होगा सेमिनार

विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर सेमिनार को लेकर एसएनएसआरकेएस कॉलेज में हुई बैठक, सर्वसम्मति से आयोजन का लिया गया निर्णय सहरसा . सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय के शिक्षक प्रकोष्ठ में गुरुवार को शिक्षकों की बैठक प्रधानाचार्य प्रो.डॉ अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया जाये. प्रधानाचार्य ने इस विषय के बढ़ते उपयोग, गुण व दोष विषय पर संक्षिप्त जानकारी देते विस्तृत चर्चा की आवश्यकता को रेखांकित किया. उनके प्रस्ताव को सर्वसम्मति से समर्थन करते हुए अग्रतार कार्रवाई करने के लिए महाविद्यालय आईक्यूएसी को अधिकृत किया गया. बैठक में डॉ सुधीर कुमार सिन्हा, डॉ अशोक, डॉ अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ रंजय कुमार सिंह, डॉ महानंद सदा, डॉ अनंत कुमार सिंह, डॉ महेश कुमार, डॉ सुभाष कुमार, डॉ पूनम कुमारी, डॉ इंदु कुमारी, प्रो रीणा कुमारी, डॉ प्रेमलता, डॉ गायत्री कुमारी, डॉ सैयद रबाब फातमा, डॉ अनवारुल हक, डॉ संजीव शंकर सिंह, डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ अजीत कुमार सिंह, डॉ अनिरुद्ध कुमर, प्रो महेश कुमार, प्रो मुरारी, मनीष कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, श्रवण मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन