भीषण गर्मी : चार घंटे देरी से चल रही अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस

चार घंटे देरी से चल रही अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस
घंटों देर से चल रही लंबी दूरी की ट्रेनें सहरसा. कुहासे में जहां ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहता है, वहीं गर्मी में भी ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं. जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. रेलवे परिचालन में लगातार हो रही देरी का असर गुरुवार को भी यात्रियों पर साफ दिखाई दिया. दिल्ली और आसपास के रेलखंडों पर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों विलंब से चलीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. लंबी दूरी की ट्रेनों के लेट होने से स्टेशन परिसरों में भीड़ बढ़ गयी और यात्रियों को लंबे समय तक प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा. कई ट्रेनें भी एक से दो घंटे तक विलंबित रही. कम दूरी की ट्रेनों पर भी देरी का असर दिखा. रेलवे अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्यों और ट्रैफिक दबाव के चलते ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है. गुरुवार को आने वाली ट्रेनों में अमृतसर-सहरसा गरीब रथ सुपरफास्ट चार घंटे से अधिक देरी से चल रही थी. सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटा 30 मिनट विलंब से खुलने की संभावना बतायी गयी. नई दिल्ली-वैशाली एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से चल रही थी. इसके अलावा अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जन सेवा एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक देरी से चल रही थी. जबकि सवारी ट्रेनों का हाल भी बुरा ही रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










