VIDEO: सहरसा में ठनका गिरा तो धू-धू कर जला ताड़ का पेड़, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग
Video: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर का एक वीडियो सामने आया है. देर रात को आकाशीय बिजली ताड़ के एक पेड़ पर जाकर गिरी. ठनका गिरने से पेड़ में आग लग गयी और पूरा पेड़ धू-धू करके जलने लगा.
Video: बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. भीषण गर्मी के बीच मौसम ने फिर से करवट ली है और शुक्रवार को आंधी-पानी ने फिर से दस्तक दी. कई जिलों में आकाशीय बिजली भी गिरी है. सहरसा जिले में भी मौसम देर शाम बदला. इस दौरान वज्रपात की घटना भी हुई. बीती रात सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के तरियामा में ताड़ के पेड पर आकाशीय बिजली गिरी तो पूरा पेड़ धू-धू करके जलने लगा. इस घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल के जरिए बना लिया. जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.
आपके शहर में
बिहार का मौसम बदला तो आंधी-पानी और ठनके का कहर दिखा. शुक्रवार की रात को आकाशीय बिजली गिरी तो सहरसा में पेड़ जलकर खाक हो गया. #biharweather pic.twitter.com/j28DTzQNwG
— Thakur Shaktilochan shandilya (@Ershaktilochan) May 17, 2025
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए