सहरसा से रिपोर्ट, विद्युत उपकेंद्र निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

Updated:
विज्ञापन

सहरसा से रिपोर्ट, विद्युत उपकेंद्र निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

विज्ञापन

बिहरा थाना परिसर के बगल में करोड़ो की लागत से बनाये जा रहे पंचगछिया विद्युत उपकेंद्र का भवन निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग पर रोक लगाने के लिये शनिवार को ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों का एक बैठक आयोजित की गईं.पंचायत के मुखिया रौशन सिंह के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया की विद्युत उपकेंद्र के भवन निर्माण में घटिया ईंट, घटिया बालू व कम मात्रा में सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है. घटिया निर्माण में सुधार की बात करने पर संवेदक व उसका कर्मी झूठा मुकदमा में फंसाने की धमकी देता है. इस बात की लिखित शिकायत करने के बाबजूद भी विभागीय पदाधिकारी द्वारा कोई करवाई नही की जा रही है. जिसके कारण संवेदक का मनौबल बढ़ गया है. बैठक में सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया की घटिया निर्माण कार्य में सुधार नही लाया गया तो पंचायत की जनता आंदोलन करेगी. बैठक में सरपंच विनय कुमार ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष संजीव सिंह,विकास झा, गौरव ठाकुर, मनोज शर्मा सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन