सहरसा में 92 लाख रुपये के भुगतान की फाइलों की जांच से मचा हड़कंप

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 03 Jun 2026 9:24 AM

विज्ञापन

सहरसा - नगर निगम कार्यालय

Saharsa News : सहरसा नगर निगम में मंगलवार को उस समय हलचल तेज हो गई जब निगरानी (एसवीयू) की टीम अचानक कार्यालय पहुंची. छठ घाट निर्माण और उससे जुड़े करीब 92 लाख रुपये के भुगतान की फाइलों की जांच को लेकर पूरे दिन निगम परिसर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा.

विज्ञापन

सहरसा में विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Saharsa News : नगर निगम सहरसा एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में है. मंगलवार को रिशु श्री प्रकरण से जुड़े मामले की जांच के लिए निगरानी (एसवीयू) टीम नगर निगम कार्यालय पहुंची और कई महत्वपूर्ण संचिकाओं का गहन निरीक्षण किया. टीम के अचानक पहुंचने से अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हलचल बढ़ गई. विशेष रूप से छठ घाट निर्माण कार्य और उससे संबंधित लगभग 92 लाख रुपये के भुगतान से जुड़ी फाइलों की जांच को लेकर पूरे दिन अटकलों का दौर चलता रहा.

92 लाख पेमेंट फाइल पर केंद्रित रही जांच

सूत्रों के अनुसार निगरानी टीम ने छठ घाट निर्माण कार्य से संबंधित भुगतान प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की. जांच के दौरान पूर्व नगर आयुक्त मुमुक्षु चौधरी के कार्यकाल से जुड़े अभिलेखों के साथ-साथ वर्तमान नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा के कार्यकाल में हुए भुगतान से संबंधित दस्तावेजों की भी जानकारी ली गई. हालांकि जांच टीम की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

SVU Team के पहुंचते ही बढ़ी अधिकारियों की बेचैनी

नगर निगम कार्यालय में टीम के आगमन की सूचना फैलते ही कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच चर्चा शुरू हो गई. कई विभागों में फाइलों की तलाश और दस्तावेजों को व्यवस्थित करने की गतिविधियां तेज हो गईं. पूरे दिन निगम परिसर में जांच को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं.

नगर आयुक्त ने क्या कहा?

नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा ने निगरानी टीम के आगमन की पुष्टि करते हुए कहा कि रिशु श्री मामले को लेकर टीम पूछताछ के लिए आई थी और आवश्यक जानकारी लेकर गई है. हालांकि बाद में जब इस विषय पर विस्तृत जानकारी के लिए उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बैठक में व्यस्त होने की बात कहकर फोन काट दिया.

आरटीआई समाजसेवी ने भी की जांच की पुष्टि

उच्च न्यायालय में दायर सीडब्ल्यूजेसी संख्या 2113/2026 के याचिकाकर्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट चंदन कुमार सिंह ने बताया कि जांच टीम ने मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की. उनके अनुसार टीम ने कुछ अधिकारियों को संबंधित दस्तावेजों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश भी दिया है.

अब सबकी नजर जांच के अगले कदम पर

नगर निगम में हुई इस कार्रवाई के बाद लोगों की निगाहें अब निगरानी टीम की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं. फिलहाल जांच जारी है और आधिकारिक रिपोर्ट सामने आने का इंतजार किया जा रहा है.

Also Read: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, गार्ड घायल; प्रतिद्वंद्वी संस्थान पर जताया शक

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन