सहरसा में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल, तलाश में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
सहरसा में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल, तलाश में जुटी पुलिस

हथियार के साथ नाबालिक

Saharsa news: स्थानीय लोगों के अनुसार शराबबंदी के बाद युवाओं में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है. गांजा, स्मैक, कोरेक्स और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने के साथ-साथ कुछ युवक इसके कारोबार में भी शामिल हो रहे हैं. क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि कई युवक अपना दबदबा बनाने के लिए अवैध हथियार रखने लगे हैं और सोशल मीडिया पर हथियार के साथ तस्वीर व वीडियो पोस्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन

पतरघट (सहरसा) से राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट:

Saharsa news: पतरघट थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

स्थानीय लोगों के अनुसार शराबबंदी के बाद युवाओं में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है. गांजा, स्मैक, कोरेक्स और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने के साथ-साथ कुछ युवक इसके कारोबार में भी शामिल हो रहे हैं. क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि कई युवक अपना दबदबा बनाने के लिए अवैध हथियार रखने लगे हैं और सोशल मीडिया पर हथियार के साथ तस्वीर व वीडियो पोस्ट कर रहे हैं.

वायरल वीडियो पतरघट बाजार वार्ड संख्या-4 निवासी सिरो साह के पुत्र दिना कुमार का बताया जा रहा है. हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ग्रामीणों का आरोप है कि युवक का संबंध सूखा नशा कारोबार से है और उसके साथ कई अन्य युवक भी जुड़े हुए हैं. लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है.

ग्रामीणों ने बताया कि पतरघट बाजार समेत आसपास के इलाकों में लंबे समय से नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार चल रहा है. इससे स्थानीय लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं. लोगों का कहना है कि विरोध करने पर धमकी दी जाती है.

इस संबंध में पतरघट थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर ली गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. फिलहाल आरोपी घर छोड़कर फरार है और पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन