सहरसा में बड़ी वारदात की तैयारी में था युवक? घर की छत से कट्टा और कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन
सहरसा में बड़ी वारदात की तैयारी में था युवक? घर की छत से कट्टा और कारतूस बरामद

सहरसा में बड़ी वारदात की तैयारी में था युवक

Saharsa News: सहरसा में पुलिस को मिली गुप्त सूचना, छापेमारी होते ही भागने लगा युवक. तलाशी में जो मिला उसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी.

विज्ञापन

सहरसा से आयुष की रिपोर्ट

Saharsa News: जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कनरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था. बरामद हथियार के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

गुप्त सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान कनरिया थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सुखासन गांव वार्ड संख्या 09 निवासी विक्रम कुमार अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए है और किसी बड़ी घटना की तैयारी कर रहा है.

सूचना मिलने के बाद मामले की पुष्टि की गई और वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया. इसके बाद पुलिस टीम ने सशस्त्र बल के साथ आरोपी के घर के पास छापेमारी की.

पुलिस को देखते ही भागने लगा युवक

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही एक युवक घर से निकलकर भागने लगा. हालांकि पुलिस बल की तत्परता से उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया. पूछताछ में उसने अपनी पहचान विक्रम कुमार के रूप में बताई.

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से संभावित आपराधिक घटना को समय रहते टालने में मदद मिली. स्थानीय लोगों के बीच भी पुलिस की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही.

बरामद हुआ अवैध हथियार

गिरफ्तार युवक और उसके घर की विधिवत तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान घर की छत पर छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ. पुलिस ने जब हथियार से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका.

इसके बाद पुलिस ने हथियार और कारतूस को जब्त करते हुए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया.

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

कनरिया थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों और अपराध की योजना बनाने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

छापेमारी दल में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी इन्द्रदेव यादव और कनरिया थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Also Read: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, गार्ड घायल; प्रतिद्वंद्वी संस्थान पर जताया शक

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन