चावल ने दिखाई मजबूती, मक्का-गेहूं के भाव में नरमी, जानिए सहरसा में आज का मंडी भाव

Updated:
विज्ञापन

सहरसा मंडी में आज मक्का और गेहूं के भाव में नरमी देखी गई, जबकि चावल की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। जानिए आज का ताजा मंडी भाव और अनाज बाजार का पूरा हाल।

विज्ञापन

सहरसा मंडी में गुरुवार को अनाज बाजार का मिला-जुला रुख देखने को मिला. मक्का की बढ़ी आवक और खरीदारों की सीमित सक्रियता के कारण इसके भाव में नरमी दर्ज की गयी. वहीं गेहूं की कीमत में भी हल्की गिरावट देखने को मिली. दूसरी ओर चावल की मांग मजबूत बनी रहने से इसकी कुछ प्रमुख किस्मों के भाव में मजबूती रही. किसानों और व्यापारियों की नजर अब आने वाले दिनों में बाजार के रुख पर टिकी है.

बढ़ी आवक से नरम पड़ा मक्का का भाव

मंडी कारोबारियों के अनुसार किसान लगातार मक्का की बिक्री कर रहे हैं. बाजार में पर्याप्त आवक होने के बावजूद बड़े खरीदार सीमित मात्रा में ही खरीदारी कर रहे हैं. मांग और आपूर्ति के बीच अंतर के कारण मक्का की कीमत दबाव में बनी हुई है.

गेहूं बाजार में भी कुछ ऐसा ही रुख देखने को मिला. पर्याप्त उपलब्धता के कारण इसके भाव में हल्की नरमी दर्ज की गयी है.

बाहरी मांग से चावल बाजार मजबूत

मक्का और गेहूं के विपरीत चावल की मांग मजबूत बनी हुई है. कारोबारियों के अनुसार बाहरी बाजारों से मांग आने के कारण चावल की कुछ प्रमुख किस्मों के भाव में मजबूती बनी हुई है. इससे चावल उत्पादकों और व्यापारियों को राहत मिली है.

व्यापारियों का मानना है कि यदि मांग इसी तरह बनी रही तो आने वाले दिनों में चावल के भाव में और मजबूती देखने को मिल सकती है.

सहरसा मंडी में आज का ताजा भाव

जिंसन्यूनतम भावअधिकतम भाव
मक्का1900 रुपये2000 रुपये
गेहूं2400 रुपये2500 रुपये
चावल खिलाखिला5300 रुपये5400 रुपये
24 कैरेट बासमती चावल5700 रुपये5800 रुपये
24 कैरेट जी हां चावल5700 रुपये5800 रुपये
मसूर6500 रुपये7000 रुपये
अरहर12,500 रुपये13,000 रुपये
चना दाल7500 रुपये8000 रुपये
गोटा चना6500 रुपये6700 रुपये
गोटा मूंग10,000 रुपये10,500 रुपये
पीला सरसों11,000 रुपये12,000 रुपये
धारा सरसों तेल (15 लीटर)2550 रुपये2600 रुपये
आलू100 रुपये1200 रुपये
प्याज2000 रुपये2200 रुपये

नोट : मंडी भाव आवक, मांग, गुणवत्ता और बाजार की स्थिति के अनुसार घट-बढ़ सकते हैं.

अगले सप्ताह बाजार पर रहेगी नजर

मंडी कारोबारियों के अनुसार आने वाले दिनों में मक्का की आवक और चावल की मांग बाजार की दिशा तय करेगी. ऐसे में किसानों और व्यापारियों को ताजा मंडी भाव पर लगातार नजर बनाए रखने की जरूरत है.


विज्ञापन
Vinay Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन