खेत में काम करने से किया मना, विरोध करने पर पीटा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Nov 2024 6:11 PM
खेत में काम करने से किया मना, विरोध करने पर पीटा
सहरसा. पतरघट थाना क्षेत्र के चकहरी धबौली दक्षिणी पंचायत वार्ड नंबर 10 निवासी शिवचंद्र सादा का पुत्र सुमन सादा ने मारपीट कर घायल करने को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. दिए आवेदन में पीड़ित ने कहा कि वह एक दलित मजदूर है. सदर थाना क्षेत्र के जोरीपाखड कहरा कुटी स्थित जितेंद्र झा के खेत में बीते रविवार को धान की कटाई कर रहा था. उसी दौरान आरोपित नारायण यादव, रामप्रवेश यादव, विनोद यादव, विकास यादव, प्रदीप यादव, मिथिलेश यादव अपने अन्य लोगों के साथ आकर खेत में काम करने से मना करने लगा. जिसका विरोध करने पर आरोपित जाति सूचक गाली गलौज करते हुए मेरे मुंह पर थूकने लगा व कुदाल, कचिया, रॉड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. आरोपित ने मारपीट के दौरान कुदाल से मेरे बायें पैर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. दिये आवेदन के आधार पर सदर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं घायल का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










