दलहन फसल मूंग बीज का किया गया वितरण

दलहन फसल मूंग बीज का किया गया वितरण
सौरबाजार . सरकार द्वारा प्रखंड के किसानों को अनुदानित मुल्य पर बीज उपलब्ध कराने के लिए सुमित बायोमार्ट नामक बीज सहरसा को अधिकृत किया गया है. जिसके द्वारा शनिवार को मूंग का बीज वितरण किया गया. वितरण स्थल पर किसानों की भीड़ लगी रही. इससे पहले बीज वितरण की जिम्मेदारी सौरबाजार नगर पंचायत के किसान सलाहकार सोनू कुमार को दी गयी थी. जिनके द्वारा किसानों को बीज नहीं देकर कालाबाजारी के के माध्यम से बेचा जा रहा था. जिसे कुछ किसानों और जनप्रतिनिधियों द्वारा रंगेहाथ पकड़ कर विभाग के सूपूर्द किया गया था. लेकिन उनपर अबतक कोई कारवाई नहीं की गयी है. लेकिन बीज वितरण से उन्हें हटा दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










