विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन
विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जताया विरोध

प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार यादव की अध्यक्षता में बिहार की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित की गयी.

विज्ञापन

कहरा. प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार यादव की अध्यक्षता में बिहार की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित की गयी. इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताते जनहित के मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की. धरना को संबोधित करते राजद नेताओं ने कहा कि बिहार में गिरती कानून-व्यवस्था, कमर तोड़ महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, खराब शिक्षा व्यवस्था, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं एवं फसल क्षति की पर्याप्त भरपाई नहीं होने जैसी समस्याओं से आम जनता परेशान हैं. नेताओं ने आरोप लगाया कि इन मुद्दों पर सरकार एवं प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रही है. कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष प्रो मो ताहिर, प्रखंड प्रवेक्षक भारत यादव, पूर्व प्रदेश महासचिव रंजीत यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, सहायक प्रवेक्षक रमेश शर्मा, दुलार चंद्र यादव, जय कुमार यादव, सुमन झा, अनिल यादव, मनोज यादव, बैधनाथ यादव, मो अतीक राईन, बिजल पोद्दार, सुनील राय, कमलेश्वरी यादव, राजेन्द्र यादव, अरुण यादव, दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे एवं अपना विचार व्यक्त किया.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन