प्रशासनिक स्तर पर विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू

Updated:
विज्ञापन
प्रशासनिक स्तर पर विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू

प्रखंड कार्यालय में सभी राजनीतिक दलों से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनाव से संबंधित जानकारी लेने के साथ साथ सलाह मशविरा की.

विज्ञापन

सौरबाजार प्रशासनिक स्तर पर विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गयी है. मतदाता सूची में नाम जोड़ने समेत कई गतिविधियों पर सरकार के अधिकारी ने काम करना शुरू कर दिया है. मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में सभी राजनीतिक दलों से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनाव से संबंधित जानकारी लेने के साथ साथ सलाह मशविरा की. आगामी विधानसभा चुनाव में अहर्ता पूरी करने वाले सभी लोगों का नाम बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में जोड़ने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने, मतदान केंद्र समेत अन्य कई बिंदुओं पर विचार किया गया. बैठक में बीडीओ बीरेंद्र कुमार के अतिरिक्त राजद, जदयू, भाजपा, लोजपा समेत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन