डाक अधीक्षक ने सफल छात्र-छात्रा को किया सम्मानित

Updated at : 03 Mar 2025 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
डाक अधीक्षक ने सफल छात्र-छात्रा को किया सम्मानित

डाक अधीक्षक ने सफल छात्र-छात्रा को किया सम्मानित

विज्ञापन

दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत फिलाटेली प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर सफल चार प्रतिभागी रहे सफल सहरसा . डाक प्रमंडल के तहत डाक अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत फिलाटेली प्रतियोगिता में चार सफल प्रतिभागियों को डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने अपने कार्यालय वेश्म में सम्मानित किया. सफल छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में छह हजार का चेक व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने सभी सफल चार बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते कहा कि राज्य स्तर पर डाक प्रमंडल के चार बच्चों ने बड़ी सफलता हासिल की है. कक्षा छह से लेकर नौंवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तर पर अपना परचम लहराया है. उन्होंने बताया कि इस योजना का मकसद डाक टिकटों का संग्रह करने का शौक को बढ़ावा देना है. साथ ही बच्चों में अनुसंधान व कौशल को विकसित करना है. इस योजना में मेधावी छात्रों का चयन बिहार परिमंडल स्तर पर किया गया है. प्रमंडल के कुल चार मेधावी छात्रों को यह पुरस्कार दिया गया है. जिनमें जवाहर नवोदय विद्यालय सुपौल के संजय कुमार भगत की पुत्री अनन्या कुमारी, बलुआ बाजार सुपौल के रघुवीर झा के पुत्र अनूप कुमार झा, सहरसा सत्तरकटैया के बहादुर साह के पुत्र नीतीश कुमार व सुपौल जिले के बेला बगरौली के प्रह्लाद कुमार के पुत्र आर्यन कुमार को पुरस्कार प्रदान किया गया है. मौके पर ग्राहक संतुष्टि निरीक्षक अजीत कुमार राम, कार्यालय पर्यवेक्षक मनीष कुमार, कार्यालय सहायक अवनीश कुमार झा, संतोष कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन